किशनगंज : कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए शुक्रवार से रविवार तक जरूरी सेवाओं को छोड़ कर सभी दुकानें रहेंगी बंद

किशनगंज /प्रतिनिधि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोविड 19 संक्रमण कड़ी को तोड़ने हेतु जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा सभी प्रतिष्ठान व दुकान तथा अन्य गतिविधियों(आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) को शुक्रवार, शनिवार व रविवार क्रमशः दिनांक 30अप्रैल,01मई व 02मई को बंद रखने का निर्णय गृह विभाग (विशेष शाखा)बिहार ,पटना के द्वारा संसूचित है कि दिनांक 18.04 2021 को आपदा प्रबंधन (CMG) की बैठक में राज्य में कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार की समीक्षा के क्रम में कोरोना के मामलों को नियंत्रित करने एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिनांक 15.05.2021 तक अतिरिक्त प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू रहेंगे।जिसके बाद जिला प्रशासन,किशनगंज के द्वारा दिशा निर्देश निर्गत किया गया है, जिसमें दुकानों/

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को तीन श्रेणियों में बांटते हुए उन्हें खोलने तथा बन्द रखने का आदेश निर्गत है, ताकि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके।
हाल के समय में ऐसा देखा जा रहा है कि एतद संबंधी कार्रवाई के बावजूद कोरोना संक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसमें लगभग 90% मामले किशनगंज जिला के नगर परिषद /नगर पंचायत क्षेत्र से संबंधित है, ऐसी परिस्थित में कोविड-19 के संचार श्रृंखला (Chain of transmission) को रोकने हेतु जिला के सभी दुकान व प्रतिष्ठान तथा अन्य गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से बंद रखना अपरिहार्य प्रतीत होता है।तदालोक में अनिवार्य सेवा वाले दुकान प्रतिष्ठान, को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान दिनांक 30.04.2021,01.05.2021क्रमशः शुक्रवार,शनिवार एवं दिनांक 02.05.2021(रविवार) को
पूरी तरह बंद रहेंगे।इस संबंध में आदेश जिला पदाधिकारी ,डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा निर्गत किया गया है।
प्रतिदिन खुलने वाले दुकान प्रतिष्ठानों की सूची
(i)किराना दुकान,(ii)डेयरी/मिल्क बूथ,(iii)मेडिकल/दवा दुकान
(iv)सभी अस्पताल,(v)निजी क्लीनिक(vi)पेट्रोल पंप/गैस एजेंसी/अन्य आवश्यक सेवाएं (vii) भ्रमणशील फल व सब्जी विक्रेता