एसएसबी, नेपाल एपीएफ व नेपाल पुलिस की समन्वय बैठक व विलेज मीटिंग का किया गया आयोजन

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसएसबी की 41वीं वाहिनी के भातगांव कम्पनी में शुक्रवार को एसएसबी, नेपाल एपीएफ और नेपाल पुलिस की बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने के उद्धेश्य से एक बैठक की गयी। इस बैठक में कोरोना महामारी को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श व भारत-नेपाल सीमा पर अपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने, मैत्री संबंध स्थापित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी।

एसएसबी के अधिकारी ने बताया इस बैठक में भारत-नेपाल सीमा की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना और दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए आपसी में भाईचारा को मजबूत बनाने की चर्चा की गयी है एवं सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी जवानों को चौकस रहकर चुनौती से निपटना होगा। साथ ही स्तंभ संबंधी मुद्दों से निपटने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने पर  पूरी तरह से  बल दिया गया।

ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके। इस बैठक में एसएसबी की41वीं वाहिनी के भातगांव बी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्य नारायण, कादोमनी जोत डी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर विवेक शर्मा, नेपाल एपीएफ इंस्पेक्टर बीआर दहाल, नेपाल पुलिस एएसआई एफएस लिंबू आदि मौजूद थे। इसके अलावा इस दिन भातगांव कैम्प में विलेज मीटिंग का आयोजन किया गया। इस विलेज मीटिंग में आसपास के ग्रामीणों के साथ बैठक की गयी। बैठक में ग्रामीणों से उनकी स्थानीय समस्याओं के बारे में बात की और एसएसबी के द्वारा जो सहयोग ग्रामीणों को मिला है उस विषय में चर्चा हुई।एसएसबी किस तरह से ग्रामीणों का सहयोग कर सकती है इस विषय पर भी बातचीत की गयी।साथ ही इस बैठक में भारत नेपाल सीमा पर होने वाली विभिन्न तरह की तस्करी जैसे मानव तस्करी , ऊंच -नीच , शिक्षा ,लड़का लड़की एक सामान को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।