नक्सलबाड़ी :सीटू कार्यकर्ताओ ने विभिन्न मांगो को लेकर चाय फैक्ट्री के सामने किया विरोध प्रदर्शन

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू ) व चाय श्रमिकों की ओर से दो महीने से बंद पड़े नक्सलबाड़ी प्रखंड के रथखोला स्थित परशुराम चाय फैक्ट्री प्राइवेट लिमिटेड को खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस संबंध में सीटू नेता गौतम घोष ने बताया कि परशुराम चाय फैक्ट्री प्राइवेट लिमिटेड दो महीने से बंद पड़ा हुआ है।जिस वजह से यहां काम कर रहे श्रमिकों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। इस फैक्ट्री में 30 से 32 श्रमिक काम करते हैं । जिसमें स्थायी 15 से 17 श्रमिक शामिल है। सभी की काफी दयनीय स्थिति हो गयी है।इसलिए आज दो महीने से बंद पड़े रथखोला स्थित परशुराम चाय फैक्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के सामने परशुराम चाय फैक्ट्री को खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।


उन्होंने कहा न ही भाजपा की केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार चाय बागानों की समस्या को लेकर गंभीर है।जिसके कारण आज चाय श्रमिकों की काफी दयनीय स्थिति हुयी है। आगे उन्होंने कहा चाय उद्योग से मालिक पक्ष को काफी मुनाफा हो रहा है। इसके बाद भी यह चाय फैक्ट्री दो महीने से बंद है। जिसके कारण चाय श्रमिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा मालिक पक्ष व सरकार की उपेक्षा के चलते बागान में काम कर रहे श्रमिकों की अवस्था दिन व दिन खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा जबकि बाकी अन्य जगह में फैक्ट्री में काम चल रहा है। इसके बावजूद परशुराम चाय फैक्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के मालिक व मैनेजर बहाना बनाकर नहीं खोल रहे हैं और दोनों चालबाजी कर बंद करके रखे हुए हैं। उन्होंने कहा अब अगर यह चाय फैक्ट्री नहीं खुली तो आगामी दिनों में जोरदार आंदोलन किया जायेगा।