किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोहागारा हाट में स्थित इसराइल मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे का टीन काटकर चोरी की घटना अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने लोहागारा हाट में स्थित इसराइल मोबाइल शॉप के पीछे का टीना काटकर दुकान में रखे लगभग 70 हजार के नए मोबाइल फोन,मोबाइल के बैटरी,हेडफोन सहित मोबाइल रिपेयरिंग से जुड़ी अन्य सामानों को लेकर मौके से चंपत हो गए हैं।
घटना की जानकारी दुकान मालिक मो इसराइल को अहली सुबह मिली जब वह अपने दुकान को खोलने के लिए लोहागारा हाट पहुंचे।वहीं दुकान मालिक के द्वारा घटना की लिखित शिकायत बहादुरगंज थाने में की गई है।थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही अज्ञात चोरों की शिनाख्त कर उन्हें जेल भेजने का कार्य किया जाएगा।