नक्सलबाड़ी :एसएसबी जवान ने की आत्महत्या,खुद को मारी दो गोली

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ामनीराम जोत में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के आठवीं वाहिनी के एक एसएसबी जवान रकम राव (30) ने मंगलवार को दो राउंड गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एसएसबी अधिकारी उसके खुदकुशी करने की कोई वजह बता पाने में असमर्थता जता रहे हैं।

एसएसबी के अधिकारियों ने बताया खुदकुशी का कारणों का पता लगाया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया मंगलवार को 10.10 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर वे बाहर निकले तो एसएसबी जवान नीचे फर्श पर दिखा और खून निकल रहा था। घायल जवान को आनन फानन में नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग मेडिकल काॅलेज ( अस्पताल ) भेजा दिया गया हैै।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *