देश : कोरोना के 2.59 लाख से अधिक नए मरीज मिले,1761 की हुई मौत

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मंगलवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,59,170 नए मरीज मिले हैं।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,53,21,089 हुई। वहीं 1,761 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,80,530 हो गई है।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और बीमारी से ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है।

बता दे की देश में कुल 12,71,29,113 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।