किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोहरे प्रेम प्रसंग में अधेड़ आदिवासी महिला की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में बहादुरगंज पुलिस ने थानाकांड सं. 112 /21 को दर्जकर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।हत्यारा पति अपनी पत्नी की गला रेतकर गुमशुम बैठा था ,जिसे घेरकर रखे ग्रामीणों ने पुलिस के आते हीं उसके हवाले किया था ।
हत्यारा बाप के विरुद्ध बेटा सागर किस्कू (30) पिता राम किस्कू ग्राम कचहरी टोला भाटाबाड़ी थाना बहादुरगंज जिला किशनगंज ने स्वयं प्राथमिकी दर्ज कर बाप को हीं अपनी मॉं का हत्यारा बतलाया है ।
सागर ने लिखित बयान दिया है कि -मेरा बाप राम किस्कू ने मेरी मॉं सुखी मूर्मू (55) का सुरेश टूड्डू से दूसरी शादी करने के कारण हीं गला रेतकर हत्या कर दी है ।गौरतलब है कि राम किस्कू (60) पिता जेठा किस्कू ग्राम कचहरी टोला भाटाबाड़ी को इस उम्र में जीवित रहते अपनी पत्नी का एक गैर मर्द से शादी करना नागवांर गुजरा और उसने सुखी की जीवन लीला हीं समाप्त कर दी ।जहाँ अपनी अधेड़ पत्नी सुखी का उसके सामने हीं दूसरी शादी कर गुलछर्रे उड़ाना राम को आपे से बाहर कर रखा था ।जिसका प्रतिशोध वह पत्नी की निर्मम हत्या कर लिया और खुशी खुशी जेल चला गया ।