नक्सलबाड़ी : महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई शिव बारात

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खोरीबाड़ी प्रखंड डांगुजोत स्थित शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर से भव्य शिव बारात निकली गयी। शिव बारात का जगह-जगह पर लोगों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। विवाह शोभा यात्रा में भोलेनाथ के तांडव नृत्य, हरहर महादेव शिव शंभू, बम बम , जय श्रीराम के नारे से वातावरण गूंज उठा। डीजे के भक्ति धुन पर सैकड़ों श्रद्धालु भक्त नाचते और झूमते नजर आए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं हाथ में धार्मिक झंडा थामे बारात में शामिल हुए।

भक्तिमय गीतों पर नाचते-गाते बाराती आगे बढ़ रहे थे। लोग जगह जगह खड़े होकर लोग भगवान शिव की झांकी व बारातियों पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। हर कोई भक्तिमय नजर आया। परंपरागत तरीके से देवाधिदेव महादेव व आदिशक्ति जगतजननी का पूजा -अर्चना किया गया। इस दौरान घंटों नारे बाजी व पुष्प वर्षा हुई। डीजे की धुन पर थिरकते हुए शिवभक्तों ने रंग-गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई।

आयोजित यह शिव बारात डांगुजोत मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंच कर संपन्न हुआ । इस दिन शिव बारात को सफल बनाने में गांवों के दर्जनों गणमान्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर शिवभक्त आकाश कुमार सिंह, पप्पू यादव, पप्पू साह , निरंजन महतो , श्री राम साह , रोहित साह चंदन साह, समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।