खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस) पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले पर पूरे राज्य के तृणमूल कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्यापत है। इसी कड़ी में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से खोरीबाड़ी में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। आयोजित रैली खोरीबाड़ी में विभिन्न जगहों का परिक्रमा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के समर्थन में नारे लगाते नजर आए।

इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेता हिरण्मय राय और किशोरी मोहन सिंह ने कहा कि हमलोग चुनाव आयोग द्वारा कोविड 19 से संबंधित व सभी जारी निर्देश का अनुपालन कर रहे हैं,लेकिन इसका अन्य पार्टीयों द्वारा चुनाव आयोग के निर्देश को पालन नहीं कर रहे हैं। अन्य पार्टियों द्वारा चुनाव आयोग की निर्देश न मानकर साजिश शुरू कर दिया है। जिसका जीता जागता उदाहरण मुख्यमंत्री पर हुए हमला का है। उन्होंने कहा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला होना एक साजिश रची गयी है और इसी साजिश के तहत उनपर हमला किया गया है, जिन्हें कदापि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटना की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और इस पूरी घटना की जिम्मेदारी चुनाव आयोग को लेनी होगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो हम सभी कार्यकर्ता इसकी कामना करते हैं।