उत्तर प्रदेश/गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया।वहीं वृहत ऋण वितरण भी किया गया इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, “गोरखपुर में1990 में जो खाद का कारखाना बंद हो गया था वह इस साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे पूर्वी उ. प्र. के किसानों को सस्ती खाद मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।” उन्होंने कहा कि वह भी सरकारें थीं जिनके एजेंडे में गांव और गरीब नहीं था। गोरखपुर में मुश्किल से 3-4 घंटे बिजली मिलती थी।
इस वर्ष के अंत में हम लोग गोरखपुर में एम्स का भी लोकार्पण करने जा रहे हैं। अब तक 4 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है ।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोग इसी महीने गोरखपुर की जनता को चिड़ियाघर उपलब्ध करा रहे हैं। शेर यहां आ चुके हैं। 20 साल पहले यह क्षेत्र गोरखपुर के अपराध का केंद्र हुआ करता था। शहर की पूरी गंदगी रामगढ़ ताल में गिरती थी। आज रामगढ़ ताल पर्यटन के केंद्र के रूप में बढ़ रहा है ।