बिहार :निगरानी की टीम ने डीईओ कार्यालय में छापेमारी कर घुस लेते एक कर्मी को किया गिरफ्तार

बिहार /मोतिहारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निगरानी ब्यूरो की टीम ने मोतिहारी डीईओ कार्यालय में छापेमारी कर एक कर्मी को गिरफ्तार किया है।शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना कार्यालय में कार्यरत क्लर्क सुजीत कुमार को 15 हजार रू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।






मालूम हो कि गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम ने घूसखोर कर्मी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार कर्मी ऑफिस में मदरसा,संस्कृत व कोर्ट से संबंधित फाइल का निबटारा करता था। वह एक मामले में पीड़ित व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी।