किशनगंज : बहादुरगंज कार्यपालक पदाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह कर्मियो के साथ की बैठक ,दिए कई निर्देश

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


बहादुरगंज नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत सभी स्वयं सहायता समूह में कार्यरत कर्मियों के साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सम्बंधित मामलों को लेकर नगर सभागार भवन में एक बैठक आयोजित किया।बैठक के दौरान ही नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने सभी स्वयं सहायता समूह में कार्यरत कर्मियों को कहा कि सभी लोग अपने-अपने स्तर से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत योजना के तहत ओडीएफ+ के लिए आमजनो को जागरूक करने के लिए कार्य करें।






साथ ही साथ ठोस अपशिस्ट पदार्थ को पृथकी करण के लिए प्रचार प्रसार हेतु डोर टू डोर जाने का निर्देश दिया गया।बैठक के दौरान ही नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने कहा कि नगर विकास विभाग के सचिव आनन्द किशोर के दिशा निर्देश पर नगर क्षेत्र में स्वछता अभियान हेतु जागरूकता रैल्ली निकाली जाएगी एवम बैनर,पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

स्वयं सहायता समूह के कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा गया की सभी ग्रामीणों को कचरे का रखाव हेतु दो डस्टबिन नगर कार्यालय की ओर से पूर्व में ही वितरण किया गया है।ताकि ग्रामीण एक डब्बे में गिला कचरा एवम एक डब्बे में सुखा कचड़ा रख सकें ताकि कचरों को डंप करते वक़्त पृथिकीकर्ण हेतु आसानी हो सके।







बैठक में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद संजय भारती, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस आजम,मो बदरुल हुदा, मो अलमास,सामुदायिक संगठक मो एकलाख,कनीय अभियंता मो सादान फैजी सहित स्वयं सहायता समूह में कार्यरत कर्मी मौजूद रहे।