किशनगंज : बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज किशनगंज मुख्य मार्ग पर गोपालपुर चौक के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार एक युवक की हुई मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को किया घण्टों जाम।


जानकारी के अनुसार किशनगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर गोपालपुर चौक के समीप सोमवार की अहली सुबह घने कोहरे के बीच नटवापारा की ओर से साइकिल सवार एक व्यक्ति बहादुरगंज एलआरपी कि ओर आ रहा था तभी बहादुरगंज की ओर से किशनगंज की ओर जा रही एक अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार यूवक की मौके पर ही मौत हो गई ।






घटना के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों का हुजूम घटनास्थल पर जमा होने लगा।जहां मिरतक की पहचान मो नजामुद्दीन 55 वर्ष पिता हसीबुद्दीन गोपालपुर सताल इस्तमरार निवासी के रूप में हुई है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार, बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता,अंचलाधिकारी कौसर इमाम सदल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक नजामुद्दीन के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजकर अग्रतर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।


घटना के पश्चात ही आक्रोशित ग्रामीणों ने बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य मार्ग को घण्टों जामकर अज्ञात वाहन के खिलाफ करवाई की मांग पर अड़ गए।वहीं तुरन्त स्थानीय विधायक अंजार नईमी के हस्तक्षेप के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया गया एवम जाम से राहगीरों को निजात दिलाया गया।
मिरतक के परिजनों ने बताया कि मिरतक युवक नजामुद्दीन अपने घर से अहली सुबह साइकिल के माध्यम से गार्ड का कार्य हेतु अजीम नेशनल स्कूल जा रहा था तभी रास्ते में ही यह घटना हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *