बिहार :गणतंत्र दिवस पर इस बार मंत्री नहीं करेंगे झंडोतोलन

बिहार /पटना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य सरकार ने 26 जनवरी के अवसर पर प्रमंडल और जिलों में प्रभारी मंत्रियों के द्वारा झंडा तोलन किए जाने को लेकर सर्कुलर जारी किया है ।






मालूम हो कि सरकारी द्वारा जारी किए निर्देशों के मुताबिक मंत्रियों के झंडोतोलन पर रोक लगा दी गई है ।सरकार के विशेष सचिव उपेन्द्र नाथ पांडे द्वारा पत्र जारी कर बताया गया कि सिर्फ पटना प्रमंडल को छोड़ कर अन्य स्थानों पर जिला पदाधिकारी एवं आयुक्त ही झंडोतोलन करेंगे ।

जिला एवं प्रमंडल में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली मुख्य समारोह में इस बार झंडा तोलन प्रमंडल में प्रमंडलीय आयुक्त और जिला में जिला पदाधिकारी करेंगे ।गौरतलब हो कि इससे पूर्व जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा झंडोतोलन किया जाता था ।वहीं जारी दिशा निर्देश में कोरोना महामारी से बचाव हेतु सरकार के निर्देशों के पालन करने की बात कहीं गई है ।