भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने सूर्या फाउंडेशन संस्कार केंद्र के बच्चों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया . एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट रवि तेज ने ध्वजारोहण किया .
इस दौरान रवि तेज ने कहा कि हमारा पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाना चाहिए और जिस प्रकार से हो सके देश की सेवा करना चाहिए . आज हम सब जानते है सूर्या फाउंडेशन के चेयरमेन व जयप्रकाश अग्रवाल ने पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया है .
साथ ही गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया .कार्यक्रम में उपस्थित एसएसबी अधिकारियों को फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित भी किया गया और मौके पर मौजूद फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने ऐसे सभी अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर भारत राज , भीखपुरी , बिनोद कुमार, सोविन्दो बर्मन , माधव रोहित , समेत अन्य उपस्थित थे.
टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित 72वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार को टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न कार्यलयों पर तिरंगा झंडा फहराया गया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ गुलजारी लाल पंडित,बीआरसी कार्यालय टेढ़ागाछ में बीईओ शिला कुमारी थाना टेढ़ागाछ में चितरंजन प्रसाद यादव कृषि कार्यालय टेढ़ागाछ में दिलीप कुमार एवं सभी सरकारी व निजी संस्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया ।
झंडोत्तोलन में आए लोगों ने शहिदों को याद किया और झंडे को सलामी दी गई तथा टेढ़ागाछ के सभी जाति धर्म के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस को मनाया वहीं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छ गांव हमारा गौरव, योजना के तहत हर गांव को स्वच्छ बनना है संकल्प को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित आशा गांव ,टेढ़ागाछ बजार,दहीभात गांव, एवं चौक चौराहों पर बीडीओ गुलजारी लाल पंडित की अध्यक्षता में रैली निकालकर लोगों को अपने घर व आसपास के गली मुहल्लों को स्वच्छ रखने का अपील रैली के माध्यम से किया गया ।
इस मौके पर सीईओ टेढ़ागाछ अजय चौधरी थाना अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव नाजिर विकास मिश्रा ,देव नरायण दास सहित प्रखंड कार्यालय स्थित सभी कर्मचारियों ने रैली में भाग लिया व रैली को सफल बनाया।
खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत अन्तर्गत डांगुजोत स्थित भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के भातगांव कम्पनी व डांगुजोत बीओपी में 72 वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया .
भातगांव कम्पनी में इंस्पेक्टर पल्लव दास व डांगुजोत बीओपी में प्रेम थिनले ने ध्वजारोहण किया . इस दौरान पल्लव दास ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले उन वीर सिपाहियों को याद करते हुए कहा कि आज हम जिस दिवस को मना रहे हैं, वह उन वीर सिपाहियों की शहादत का परिणाम है।
जिन्होंने अपनी जान की परवाह ने करते हुए हमारे देश को गुलामी से आजाद करवाया था . वहीं प्रेम थिनले ने कहा 26 जनवरी के दिन भारत का संविधान लागू किया गया था और हमे अधिकारों की प्राप्ति हुई थी ।यही वजह है कि इस दिन को हमारे देश के आत्मगौरव और सम्मान से भी जोड़ा जाता है तथा यह पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण फीकी पड़ गयी . इस मौके पर बिन्नाबाड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान अंजू व्यपारी समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे .
कोरोना वारियर्स को सलाम एवं पुष्पवर्षा करते हुए निकली गई थी झांकी
वैश्विक महामारी में निःस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य कर्मियों ने निभाई अपनी जिम्मेदारी
कोविड-19 टीकाकरण को भी झांकी में किया गया शामिल
झांकी के माध्यम से कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने का दिया गया पांच सन्देश
पटना /प्रतिनिधि
26 जनवरी को पटना गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के लिए आयोजित झांकी में राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने भी भाग लिया. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित झांकी द्वारा बीते वर्ष कोरोना संक्रमण में निःस्वार्थ भावना से लोगों की सेवा करने वाले “कोरोना वारियर्स” को सलाम करती एवं उनपर पुष्पवर्षा करने का दृश्य दिखाया गया था। राज्य स्वास्थ्य समिति की झांकी ने मैदान में सभी दर्शकों का मन मोहते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित का गांधी मैदान में उपस्थित सभी दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत करते हुए कोरोना वारियर्स के लिए अपना सम्मान दर्ज कराया।
वैश्विक महामारी में जान जोखिम में डालकर हमारी सेवा में उपस्थित रहे कोरोना वारियर्स :
ज्ञात है कि वर्ष 2020 सभी लोगों के लिए अकल्पनीय स्वास्थ्य संकट का वर्ष रहा। इस वर्ष कोरोना वायरस के संक्रमण अर्थात वैश्विक महामारी के दौरान सभी लोगों की सांसें सांसत में पड़ गई थी और सब्जी लोग अपने घरों में कैदी की भांति जीवन बसर कर रहे थे। इस दौरान शहर सुना और वर्षों से वीरान पड़ा घर गुलजार हो गया था। यह एक ऐसा संकटमय समय था जिसमें आपसी दूरियां ही लोगों के लिए दवा बनी हुई थी। लेकिन इस संकट भरे समय में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए हम सभी की जान बचाने के लिए हमारे देश के कोरोना वारियर्स जिसमें डॉक्टर, नर्स, तकनीशियन, सफाईकर्मी, सभी फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मी व अन्य अनुसंगी कर्मियों ने 24 घण्टे अपने कार्य में लगे रहे। उनके अथक परिश्रम के कारण ही बहुत से लोगों की जिंदगी बाख सकी। अतः उन सभी कोरोना वारियर्स के सम्मान के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा उन्हें सलाम करते हुए झांकी आयोजित की गई थी।
कोविड-19 टीकाकरण को भी झांकी में किया गया शामिल :
हमें अच्छी तरह से ज्ञात है कि कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है परंतु यह खुशी की बात है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हमारे देश में संजीवनी बूटी अर्थात कोरोना का टीका आ चुका है। 16 जनवरी से ही कोविड-19 के टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है और टीकाकरण के प्रथम चरण में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित झांकी द्वारा कोविड-19 टीकाकरण का दृश्य भी दिखाया गया।
झांकी के माध्यम से कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने का दिया गया पांच सन्देश :
राज्य स्वास्थ्य समिति ने झांकी के माध्यम से लोगों को कोरोना टीकाकरण में संयम व धैर्य बनाए रखते हुए सरकार को सहयोग करने की अपील की गई। स्वास्थ्य समिति ने झांकी के माध्यम से कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने के लिए इन पांच मूल आयामो व व्यव्हारों को याद रखने की अपील की – •मास्क को सही से पहनना •हाथों को नियमित रूप से साबुन व पानी से धोना या सैनीटाइजर का प्रयोग करना •आपस में दो गज की दूरी बनाए रखना •लक्षण दिखते ही खुद को दूसरों से अलग करना •लक्षण दिखने पर तुरंत परीक्षण कराना
झांकी द्वारा यह बताया गया कि ये पांच सन्देश या व्यवहार हमारे जीवन की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इसका अनुपालन करना लोग कभी नहीं भूलें। साथ ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान देते हुए लोग शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने एवं बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से खान-पान पर विशेष ध्यान देने के साथ ही नियमित रूप से योग-प्राणायाम एवं शारीरिक व्यायाम करते रहें।
बिहार में हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है -श्री चौहान
बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान ने आज गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया और उसके बाद उन्होंने राज्यवासियों को संबोधित किया है ।
राज्यपाल श्री फागू चौहान ने कहा कि बिहार में हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। न्याय के साथ विकास की नीति पर निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि कोरोना संक्रमण को राज्य सरकार के अथक प्रयास से बिहार में काफी हद तक नियंत्रित रखने में सफलता मिली है। हर निवासी को नि:शुल्क टीकाकरण का निर्णय सरकार ने लिया है।
कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देश को पूरी तरह बिहार में पालन कराया गया है। इसके पहले उन्होंने जवानों के परेड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार और संप्रदायिकता बिहार सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है।
इस मौके पर राज्यपाल ने बिहार निवासी सेना के जवानों को राज्य सरकार द्वारा नकद व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया, जिन्हें पूर्व में भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया था। गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। कृषि विभाग की झांकी को प्रथम व स्वास्थ्य विभाग की झांकी को दूसरा स्थान मिला।
72वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय , किशनगंज में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार – I ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके बाद न्याय सन्देश दिया जिसमें उन्होंने यह दर्शाया कि लोकतांत्रिक गणतंत्र में हमें केवल चुनाव में मतदान कर अपने कर्तव्य की इतिश्री नहीं समझनी चाहिए वरन् सरकार द्वारा क़ानून बनाए जाने में एवं अच्छे शासन के लिए सुझाव भी पेश करना चाहिए ।
उन्होंने कहा हमें आत्म मंथन, आत्मचिंतन करना चाहिए जिसमें अपने कार्यों का मूल्यांकन इस प्रकार किया जाए कि हमने देश के लिए क्या शुभ कार्य किया और यदि कोई अशुभ कार्य जाने – अनजाने में किया तब उसे सुधार भी किया जाए । उन्होंने अपने सन्देश में यह भी कहा कि कई बार कर्तव्यनिष्ठ लोगों की उपेक्षा की जाती है जबकि वह संस्था और देश के हित में कार्य करता है ।उनकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए और दूसरी ओर कई ईमानदार समझे जाने वाले लोग अपने ईमानदारी गुण से आत्ममुग्ध रहते हैं और अपने गुण का प्रयोग नहीं कर पाते हैं ।उन्होंने यह दर्शाया कि ज्ञान व गुण की सार्थकता तभी होती है जब वह कर्म को स्फूर्ति प्रदान करता है । उन्होंने सभी को शुभकामनायें देते हुए उनसे अपेक्षा की कि भारतीय दर्शन में प्रमुख न्याय दर्शन जो भारत के संविधान की प्रस्तावना में न्याय की महत्ता के रूप में दर्शाया गया है उस अनुरूप हमें प्रयत्नशील रहना है ।
अंत में उन्होंने न्याय के जयघोष के साथ न्याय प्रेमियों के स्वास्थ्य , प्रकृति, पर्यावरण एवं संस्कार को संरक्षित रखते हुए उन्हें, उनके परिवार, समाज व देशहित की कामना किया। गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधान न्यायाधीश श्री राम सूरत, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री अजीत कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री आशुतोष पाण्डेय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री रजनीश रंजन, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्री जीतेंद्र कुमार – I, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी तृतीय श्री सुभाष चंद द्विवेदी, अवर न्यायाधीश – सह – सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अभिषेक कुमार मिश्रा, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री डी.के. पाण्डेय व श्री श्याम नाथ साह तथा प्रोबेशनरी सिविल जज (जू० डि०) श्री रोहित कुमार एवं श्री संदीप साहिल के साथ जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री शिशिर कुमार दास व सचिव श्री प्रमोद कुमार सिन्हा, अधिवक्ता संघ के सचिव श्री दीपक शर्मा एवं अधिवक्तागण, न्यायकर्मीगण तथा पारा विधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहें।
देश आज 72वा गणतंत्र दिवस मना रहा है ।इस मौके पर राजपथ पर अलग अलग प्रदेशों द्वारा अपने सांस्कृतिक विरासत से अवगत करवाती हुई झांकियां निकाली गई ।बता दे कि लद्दाख की झांकी इस वर्ष पहली बार निकली वहीं अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर के मॉडल को भी राजपथ पर दिखाया गया।जिसे देखने के लिए दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोग उठ कर खड़े हो गए और पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ।
राफेल की गड़गड़ाहट से राजपथ गूंज उठा ।वहीं तीनों सेनाओं ने हिंदुस्तान के शौर्य से पूरी दुनिया को परिचित करवाया है ।
आइए देखें राजपथ पर निकाली गई झांकियों की तस्वीर ।
गारद की सलामी लेते राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद लाल साफे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर एकलव्य फॉर्मेशन में उड़ान भरते एक राफेल, दो जगुआर और दो मिग-29 विमान। अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर पर उत्तर प्रदेश की झांकी
असम के चाय बागानों की झलक दिखती झांकी तमिलनाडु की झांकी महाराष्ट्र की झांकी उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर पर आधारित उत्तराखंड की झांकी गुरु तेग बहादुर के 400वे प्रकाश पर्व पर आधारित पंजाब की झांकी
त्रिपुरा की झांकी बंगाल की झांकी सिक्किम की झांकी केरल की झांकी अरुणाचल प्रदेश की संस्कृति से अवगत करवाती मनमोहक झांकी
नेशनल वार मेमोरियल पहुंच कर पीएम ने जवानों को दी श्रद्धांजलि
संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत ने गुजरात में किया झंडोतोलन
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर किया झंडोतोलन ।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी कार्यालय में किया झंडोतोलन
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर किया झंडोतोलन ।
देश/डेस्क
देश आज 72वा गणतंत्र दिवस मना रहा है ।गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है ।बता दे कि कोरोना महामारी की वजह से इस साल गणतंत्र दिवस पर पहली बार कोई विदेशी अतिथि मौजूद नहीं है ।लेकिन इस बार बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी राजपथ पर होने वाले परेड में शामिल हुई है ।
प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद एवं अन्य अतिथि राजपथ पहुंच चुके है ।उससे पहले श्री मोदी दिल्ली स्थित नेशनल वार मेमोरियल पहुंचे और जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया है ।उनके साथ रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे हैं ।राजपथ पर देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन हो रहा है और राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को गारद की सलामी सेना के द्वारा दी जा रही है ।
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद भारत की सलामी लेते हुए
दिल्ली: गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर मार्च करता बांग्लादेशी आर्मी का दस्ता।
दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा गणतंत्र परेड का नेतृत्व परेड कमांडर के रूप में कर रहे हैं।
दिल्ली: गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर मार्च करता नौसेना के ब्रास बैंड का दस्ता।
दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर परमवीर चक्र विजेता और अशोक चक्र विजेता राजपथ पर परेड करते हुए।
राजपथ पर नौसेना की झांकी। इस झांकी की थीम-स्वर्णिम विजय वर्ष है, इसमें 1971 में नौसेना के कराची बंदरगाह पर हमले को दर्शाया गया है ।
जिले भर के स्कूलों के साथ – साथ सरकारी , गैर सरकारी व अन्य जगहों पर 72वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया . गलगलिया स्थित हाई स्कूल प्रांगण में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया . गलगलिया हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान ने ध्वजारोहण किया.
इस दौरान प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले उन वीर सिपाहियों को याद करते हुए कहा कि आज हम जिस दिवस को मना रहे हैं, वह उन वीर सिपाहियों की शहादत का परिणाम है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह ने करते हुए हमारे देश को गुलामी से मुक्त करवाया.
इस मौके पर अर्जुन पासवान के अलावा , शिक्षक धनंजय कुमार, अमरनाथ नायक , संतोष पासवान समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे . मालूम हो कि भारत में 26 जनवरी ( गणतंत्र दिवस ) काफी धूमधाम से मनाने वाला पर्व है और यह, वह दिन है जब भारत में गणतंत्र और संविधान लागू किया गया था.
यही वजह है कि इस दिन को हमारे देश के आत्मगौरव और सम्मान से भी जोड़ा जाता है और इस दिन विभिन्न जगहों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, खासतौर पर स्कूलों और सरकारी दफतरों में इसे काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता था . साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता था. लेकिन , इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण ये सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया था.
प्रधानमंत्री मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले NCC कैडेट्स, NSS स्वयंसेवकों और कलाकारों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीवंत करने वाले हमारे संविधान को नमन करती है।
उन्होंने कहा मैं आपको 26 जनवरी को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं ।पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का अवसर नहीं मिला, लेकिन हमें देश ने अपना सर्वश्रेष्ठ अर्पित करने का मौका जरूर दिया है।
उन्होंने कहा कि हम देश के लिए जो भी अच्छा कर सकते हैं, भारत को मजबूत करने के लिए कर सकते हैं, करते रहना चाहिए । पीएम ने कहा राजपथ पर जब आप जोश के साथ कदम-ताल करते हैं तो हर देशवासी उत्साह से भर जाता है।जब आप भारत की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत की झांकी दिखाते हैं तो हर देशवासी का माथा गौरव से ऊंचा हो जाता है।
पीएम ने कहा गणतंत्र दिवस की परेड भारत की महान सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत के साथ ही, हमारी सामरिक ताकत को भी नमन करती है।उन्होंने कहा ये परेड दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को जीवंत करने वाले हमारे संविधान को नमन करती है।उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दौरान आपने भी महसूस किया होगा कि हमारा देश कितनी विविधताओं से भरा है।
उन्होंने कहा कि अनेकों भाषाएं, अनेकों बोलियां, अलग-अलग खान-पान कितना कुछ अलग है, लेकिन भारत एक है।
पीएम ने कहा भारत यानी कोटि-कोटि सामान्य जन के खून पसीने, आकांक्षाओं, अपेक्षा की सामूहिक शक्ति।भारत यानी राज्य अनेक, राष्ट्र एक।भारत यानी समाज अनेक, भाव एक।भारत यानी पंथ अनेक, लक्ष्य एक।भारत यानी भाषाएं अनेक, अभिव्यक्ति एक।भारत यानी रंग अनेक, तिरंगा एक।
पीएम ने उपस्थति युवा शक्ति को आत्म निर्भर भारत अभियान से भी अवगत करवाया साथ ही देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर किसी तरह की अफवाह से सावधान रहने और अफवाह तंत्र को परास्त करने की बात कही ।इस मौके पर देश भर से जुटे एनसीसी,एनएसएस सहित अन्य कैडेट्स का उत्साह देखने लायक था ।