किशनगंज /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के माहौल में अपनी कर्तव्यपरायणता एवं संवेदनशीलता का परिचय देने हेतु एवं विभिन्न राज्यों से बिहार वापस आने वाले लोगों को गंतव्य स्थल तक पहुंचाने में सराहनीय कार्य के लिए जिला पदाधिकारी डॉ० आदित्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार आशीष को सचिव परिवहन विभाग बिहार, श्री संजय अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है ।
बता दे की कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन के दौरान बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से ट्रेन और बसों के माध्यम से जिले में लोग पहुंचे थे ।जिन्हे जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवं एसपी कुमार आशीष द्वारा उनके घरों तक भेजने का कार्य किया गया था ।परिवहन विभाग के सचिव श्री संजय अग्रवाल द्वारा सम्मानित करने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों एवं जिले वासियों ने भी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को बधाई दी है ।