देश: जलीकट्टू महोत्सव में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा किसान जो कर रहे है उसपर मुझे गर्व है

तमिलनाडु/मदुरै

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा किसान जो कर रहे है उसपर मुझे गर्व है ।केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए श्री गांधी ने कहा सरकार सिर्फ किसानों को नजर अंदाज ही नहीं कर रही बल्कि वो उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है क्योंकि वो अपने दो-तीन दोस्तों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा  वो किसानों की जमीन, उनकी उपज लेकर उसे अपने दो-तीन दोस्तों को देना चाहते हैं ।






राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा आप किसानों को दबा रहे हो, मुट्ठी भर उद्योगपतियों की मदद कर रहे हो, जब कोरोना आता है तब आप आम आदमी की मदद नहीं करते। उन्होंने कहा आप किसके प्रधानमंत्री हैं, भारत के लोगों के या दो-तीन बिजनेसमैन के?

राहुल गांधी ने चीन मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की कोशिश की और केंद्र सरकार से सवाल किया कि चीन हमारे क्षेत्र में क्या कर रहा है । श्री गांधी ने कहा किसान जो कर रहे हैं मुझे उस पर गर्व है और मैं उनका पूरा समर्थन करता हूं। सरकार को ये कानून वापस लेने पड़ेंगे, मैंने जो कहा उसे याद रखना ।






मालूम हो कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पोंगल के दिन तमिलनाडु का दौरा किया. इस दौरान मदुरै पहुंचे राहुल गांधी ने अवनीपुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा लिया।राहुल गांधी ने कहा कि तमिल कल्चर को देखना काफी प्यारा अनुभव था. मुझे खुशी है कि जल्लीकट्टू व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी सुरक्षित हैं और सभी का ध्यान रखा जा रहा है।बता दे की इसी साल राज्य में विधान सभा का चुनाव होना है और उससे पहले राहुल गांधी का यह दौर काफी अहम माना जा रहा है ।