देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में 12,584 नए कोरोना के मरीज मिले है ।
जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,79,179 पहुंच चुकी है ।
वहीं 167 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,51,327 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,16,558 है और 1,01,11,294 ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके है ।
आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल (11 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,26,52,887 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,97,056 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।