देश : पहले चरण के टीकाकरण हेतु 56.5 लाख वैक्सीन हवाई जहाजों के द्वारा अलग अलग राज्यो में भेजी गई

Written by

in

देश/डेस्क

देश के अलग अलग राज्यो में वैक्सीन पहुंचाने की तैयारी शुरू हो चुकी है ।मालूम हो कि 16 जनवरी से पहले चरण का टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है और इसके लिए ड्राई रन के बाद अब कोरोना का टीका पहुंचाया जा रहा है ।

आज सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से तीन ट्रकों में कोविशिल्ड वैक्सीन सुबह-सुबह पुणे एयरपोर्ट पहुंचीं।मालूम हो कि एयरपोर्ट से वैक्सीन की खुराक देशभर में भेजी जाएगी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस 56.5 लाख वैक्सीन की खुराक के साथ पुणे से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए 9 फ्लाइट संचालित करेंगी ।बता दे की देश के प्रमुख शहरों से वैक्सीन जिलों में भेजी जाएगी जहा निजी और सरकारी स्वास्थ कर्मियो को टीका लगाया जाएगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *