नक्सलबाड़ी : श्री राम कृष्ण आश्रम द्वारा जरूरत मंदो के बीच गर्म कपड़ों का किया गया वितरण

नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम की ओर से खोरीबाड़ी प्रखंड के बुढ़ागंज ग्राम पंचायत रामभोला प्राइमरी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े के तहत चादर तथा जूते वितरण किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम के सहायक सचिव भास्कर राय ने बताया कि रामभोला प्राइमरी स्कूल में नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगो के बीच गर्म कपड़े के तहत करीब 250 चादर तथा 80 जोड़े जूते प्रदान किया गया. इस मौके पर भास्कर राय के अलावे नक्सलबाड़ी श्री राम कृष्ण आश्रम के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष परितोष वर्धन व वीरेन कर्मकार सहित अन्य उपस्थित थे.