बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर किया समीक्षा बैठक ,दिए कई सख्त निर्देश

पटना से न्यूज लेमनचूस के लिए संजीव तिवारी की रिपोर्ट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. सीएम ने अधिकारियों को कहा कि क्राइम कंट्रोल करने के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करें.
नीतीश कुमार ने कहा, ‘विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की पहली जिम्मेवारी है. अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में हो रहे विकास कार्यों का वास्तविक लाभ लोगों को मिलेगा.’

इसके अलावा सीएम ने अधिकारियों से कहा कि रात्री गश्ती के साथ-साथ नियमित गश्ती भी अनिवार्य रुप से करें.शराबबंदी का सख्ती से पालन करें, धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. बैठक में सीएम ने ओवरलोडिंग और ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ साथ महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रखने, उनके खिलाफ हो रहे अपराध में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।


उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी नियमित रुप से बैठक करें.सीएम ने कहा  सभी के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे.गौरतलब हो कि नई सरकर के गठन के बाद से ही विपक्ष विधि व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर है ।जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीशकुमार सरकार की छवि को लेकर चिंतित है ।