नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम घोष का निधन हो गया. उनके निधन से पूरे भाजपाइयों शोक छा गया है.उनका शाम को नक्सलबाड़ी स्तिथ अन्य पूर्णा शमशान घाट कालीबाड़ी खेमची नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम संस्कार में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोग पहुंचे .
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नम आंखों से भाजपा नेता राधेश्याम घोष को अंतिम विदाई दी गई. इसके साथ ही भाजपा नेताओं के अलावा नक्सलबाड़ी क्षेत्र के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. इस संबंध में भाजपा के जिला सचिव दिलीप ने बताया राधेश्याम घोष भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल के पूर्व अध्यक्ष व जिला के समिति के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं.उनके निधन पर पूरे भाजपाइयों में शोक व्यापत है. इधर भाजपा के राधेश्याम घोष के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व नक्सलबाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगलू राय ने शोक व्यक्त किया है.