किशनगंज /विजय कुमार साह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टेढ़ागाछ में प्रखण्ड प्रमुख व उपप्रमुख पर विगत 25 जुलाई को अविश्वस लगने के उपरांत मंगलवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखण्ड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रमुख व उपप्रमुख पद पर चुनाव के लिए जिला से आये पर्यवेक्षक सह एडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीएम शाहनवाज नियाजी ने प्रमुख व उपप्रमुख पद के चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत करायी।

जिसमें प्रमुख पद के लिए तरन्नुम नाज एवं उपप्रमुख के पद के लिए विंदेश्वर साह कुल दो उम्मीदवार पर्चा भरा।वहीं प्रतिद्वंदी प्रखंड प्रमुख मिस बाबुल व उपप्रमुख शांति देवी इस चुनाव में भाग नहीं लिया। दोनों पद के लिए एक एक उमीदवार थे। जिसमें प्रखंड प्रमुख पद के लिए तरन्नुम नाज को 14 मत हासिल हुए। वहीं उपप्रमुख विंदेश्वर साह को भी 14 मत प्राप्त हुए।एसडीएम शहनवाज नियाजी ने बताया कि दोनों पद के उम्मीदवार को 14-14 मत प्राप्त हुए हैं।दोनों उम्मीदवारों में प्रखंड प्रमुख पद के लिए तरन्नुम नाज व उपप्रमुख पद के लिए विंदेश्वर साह को बराबर बराबर मत मिले हैं।टेढ़ागाछ का प्रमुख तरन्नुम नाज व उपप्रमुख विंदेश्वर साह को घोषित किया गया।
चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही शपथ भी दिलायी गयी।तरन्नुम नाज की जीत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल और मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबन्ध किये गए थे।इस मौके पर बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित, थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव,सांख्यकी पदाधिकारी प्रदीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे।