किशनगंज : नहाए खाए के साथ शुरू हुआ प्रकृति का महापर्व छठ,पूजा सामग्री के दुकानों में उमड़ी भीड़

किशागंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखण्ड क्षेत्र में बुधवार को नहाय खाय के साथ छठ पूजा शुरू हो गया है।छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व है। नेम-निष्ठा के इस माहपर्व को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गई है।

छठ घाटों की साफ-सफाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है। क्षेत्र में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए विभिन्न नदी,जलाशय व तालाबों के किनारे छठ घाट बनाई गई है। छठ घाटों के साफ सफाई का काम स्थानीय श्रद्धालुओं, युवाओं व पूजा समिति सदस्यों के द्वारा की जा रही है।

दूसरी ओर छठ पूजा को लेकर पूजन सामग्रियों की दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी है। परिधान, साड़ी, चुड़ी, श्रृंगार प्रसाधन की दुकानों पर भीड़ देखते ही बन रही है। ज्ञात हो कि चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ बुधवार को नहाय-खाय के साथ हो गया है। छठव्रती नजदीक के नदी,तालाब व जलाशयों में स्नान कर पूजा आराधना शुरू की है।

छठव्रती अरवा चावल, दाल और कद्दू की सब्जी का भोग लगाकर भोजन ग्रहण की। भोजन के बाद निर्जला उपवास रहेंगे। दूसरे दिन गुरुवार को खरना होगा। खरना के बाद शुक्रवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य व शनिवार को उदीयमान स्वरूप सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा।इस बाबत टेढ़ागाछ बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित,थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव व अन्य लोगों के साथ सुहिया पहुँच कर छठ घाट का जायजा लिया।उन्होंने बताया क्षेत्र के दर्जनों घाटों का जायजा लिया गया है।सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का प्रबंध किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *