नक्सलबाड़ी :तृणमूल युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर खोरीबाड़ी तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से आज छठ व्रतियों के बीच फल व आटा वितरण किया गया। इस दौरान खोरीबाड़ी तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने कहा कि छठ पर्व सभी के बीच सौहार्द बढ़ाने का पावन समय होता है। समाज के गरीब तबके परिवार के लोग भी पर्व की खुशियां मना सके इसके लिए तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से यह छोटी सी मदद करते हुए खोरीबाड़ी क्षेत्र के रंगागांव में गरीब तबके के 20 छठ व्रतियों के बीच फल व आटा वितरण किया गया।

साथ ही उन्होंने कहा छठ महापर्व आस्था के साथ सुख, शांति, समृद्धि तथा मनोकामनाएं पूर्ति के लिए शुद्ध भाव से किया जाने वाला महापर्व है। तथा इस महापर्व में गरीब तबके के छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री प्रदान कर हमलोग पुण्य के भागीदार बनते है। उन्होंने छठ व्रतियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए छठ व्रती को हरसंभव सहयोग करने की अपील किया और कहा कि छठव्रतियों के बीच फल आदि का वितरण और सेवा करने से जो खुशी मिलती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यह पर्व हिंदू धर्म आस्था का महापर्व है और इसमें समाज के सभी लोगों का सहयोग होना चाहिए। इस मौके पर किशोरी मोहन सिंह के अलावे , अंचल अध्यक्ष राजीव सिंह , शिवजी महतो , ध्रुव बर्मन , कृष्ण पंडित व मोहन चंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।