देश /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अयोध्या में आज भव्य दीपावली मनाई गई ।मालूम हो कि 5 लाख51 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर आस्था और अध्यात्म का भव्य संगम आज सरयू तट पर हुआ है ।असंख्य दीपो से जगमग अयोध्या नगरी की शोभा का वर्णन शब्दों में करना मुश्किल है ।इस मौके पर लाइट और साउंड शो का भी आयोजन किया गया ।
सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपने तय समय पर अयोध्या पहुंची जहां पहले सीएम योगी आदित्य नाथ ने श्री राम लला मंदिर जाकर पूजन और आरती किया उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित का कार्यक्रम आरंभ हुआ ।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया कि सबसे खूबसूरत नगरी के रूप में अयोध्या को विकसित करना है ।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना से मजबूती से लड़ रहा है और आज मोदी जी की प्रेरणा से पांच सदी बाद प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है ।सीएम ने कहा कि पूरी रामायण सर्किट की परिकल्पना को साकार करके जहां-जहां प्रभु के चरण धरे गए, हम वैश्विक पटल पर उसे पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे हैं ।
सीएम ने कहा कि हम श्रद्धालुओं की श्रद्धा का भी सम्मान करेंगे और पर्यटकों को भारत की प्राचीन परंपरा के साथ जोड़ने का काम करेंगे वहीं श्री आदित्यनाथ ने कहा कि हमने न केवल राम की पैड़ी को अविरल और निर्मल बना दिया है बल्कि उसका विस्तार भी किया है, इस साल 5.51 लाख दीपक जल रहे हैं अगले वर्ष ये संख्या 7.51 लाख पहुंचने वाली है ।
सीएम ने कहा कि जब देश का नेतृत्व यशस्वी हाथों में होता है तो उस देश को दुनिया की ताकत बनने से कोई रोक नहीं सकता है, इसलिए भारत दुनिया के सामने अपनी ताकत का अहसास कराने में सफल है। जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ है वहीं इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य मंत्री और बीजेपी के नेता भी मौजूद रहे ।इस मौके पर सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है और यूपी पुलिस के जवानों सहित अर्ध सैनिक बलों के जवान भी तैनात किए गए है ।