Tag: दीपावली

  • देश :सैनिकों के साथ पीएम ने मनाई दीपावली कहा आतंक के आकाओं को घर में घुस कर मारता है भारत

    देश/डेस्क

    पूरे देश में आज दीपावली का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है ।दीपावली पर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी है ।बही हर वर्ष की तरह इस साल भी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सैनिकों के साथ दीपावली मानने भारत पाकिस्तान सीमा के लोंगेवाला पोस्ट पहुंचे है ।जहा उन्होंने देश की सीमा पर तैनात वीर सपूतों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें मिठाईयां बांटी है।

    इस मौके पर पीएम ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया ये जान रही है, समझ रही है कि ये देश अपने हितों से किसी भी कीमत पर रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है।भारत का ये रुतबा, ये कद आपकी शक्ति और आपके पराक्रम के ही कारण है। पीएम ने कहा आपने देश को सुरक्षित किया हुआ है इसीलिए आज भारत वैश्विक मंचों पर प्रखरता से अपनी बात रखता है ।

    पीएम ने कहा कोरोना काल में वैक्सीन बनाने का प्रयास कर रहे वैज्ञानिकों के साथ ही मिसाइलें बनाने वाले वैज्ञानिकों ने देश का ध्यान खींचा है। इस दौरान निरंतर मिसाइलों के टेस्टिंग की खबरें आती रहीं। आप कल्पना कर सकते हैं कि बीते कुछ महीनों में ही देश की सामरिक ताकत कितनी ज्यादा बढ़ गई है ।

    वहीं पीएम ने अपने दौरे के क्रम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित किया साथ ही संग्रहालय का भी भ्रमण कर एक एक चीज से रूबरू हुए ।पीएम ने राजस्थान जैसलमेर स्थित लोंगेवाला पोस्ट पर टैंक की सवारी भी कि और पड़ोसी पाकिस्तान और चीन को सख्त संदेश देने का काम किया है और कहा कि आतंक के आकाओं को भारत घर में घुस कर मारता है ।

  • असंख्य दीपो से जगमगाई अयोध्या नगरी ,सीएम ने कहा अगले वर्ष 7 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित करेंगे

    देश /डेस्क

    अयोध्या में आज भव्य दीपावली मनाई गई ।मालूम हो कि 5 लाख51 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर आस्था और अध्यात्म का भव्य संगम आज सरयू तट पर हुआ है ।असंख्य दीपो से जगमग अयोध्या नगरी की शोभा का वर्णन शब्दों में करना मुश्किल है ।इस मौके पर लाइट और साउंड शो का भी आयोजन किया गया ।

    सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपने तय समय पर अयोध्या पहुंची जहां पहले सीएम योगी आदित्य नाथ ने श्री राम लला मंदिर जाकर पूजन और आरती किया उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित का कार्यक्रम आरंभ हुआ ।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया कि सबसे खूबसूरत नगरी के रूप में अयोध्या को विकसित करना है ।

    सीएम ने कहा कि  पीएम मोदी जी के नेतृत्‍व में पूरा देश कोरोना से मजबूती से लड़ रहा है और आज  मोदी जी की प्रेरणा से पांच सदी बाद प्रभु श्री राम के भव्‍य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त हुआ है ।सीएम ने कहा कि पूरी रामायण सर्किट की परिकल्पना को साकार करके जहां-जहां प्रभु के चरण धरे गए, हम वैश्विक पटल पर उसे पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे हैं ।

    सीएम ने कहा कि हम श्रद्धालुओं की श्रद्धा का भी सम्मान करेंगे और पर्यटकों को भारत की प्राचीन परंपरा के साथ जोड़ने का काम करेंगे वहीं श्री आदित्यनाथ ने कहा कि हमने न केवल राम की पैड़ी को अविरल और निर्मल बना दिया है बल्कि उसका विस्तार भी किया है, इस साल 5.51 लाख दीपक जल रहे हैं अगले वर्ष ये संख्‍या 7.51 लाख पहुंचने वाली है ।

    सीएम ने कहा कि जब देश का नेतृत्व यशस्वी हाथों में होता है तो उस देश को दुनिया की ताकत बनने से कोई रोक नहीं सकता है, इसलिए भारत दुनिया के सामने अपनी ताकत का अहसास कराने में सफल है। जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ है वहीं इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य मंत्री और बीजेपी के नेता भी मौजूद रहे ।इस मौके पर सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है और यूपी पुलिस के जवानों सहित अर्ध सैनिक बलों के जवान भी तैनात किए गए है ।

  • अयोध्या :दीपावली में 5 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर बनाया जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    दीपोत्सव की जोर शोर से चल रही है तैयारी

    देश/डेस्क

    कल अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाएगा।इस बार देश, विदेश और प्रदेश में सभी को दीपोत्सव में शामिल होने का अवसर देने के लिए डिजिटल दीप का ऑप्शन भी दिया गया है। बता दे अयोध्या में इस बार दीपावली खास रहने वाली है ।इस बार जहा श्री रामलाल मंदिर में विराजमान है वहीं दूसरी तरफ उनके भव्य मंदिर निर्माण के लिए भी जोर शोर से कार्य चल रहा है ।

    यूपी के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए कहा कि  वेबसाइट आज शाम को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लॉन्च की जाएगी । श्री सहगल ने कहा कि राम की पैड़ी पर 5 लाख 51 हज़ार दीए जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा ।

    श्री सहगल ने बताया कि जिसे गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दाखिल किया जाएगा।उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि  अधिक से अधिक डिजिटल दीप प्रज्वलन में शामिल हों, इस संख्या को भी हम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उल्लिखित करेंगे ।मालूम हो कि दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में अत्यधिक उत्साह दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे है ।

  • किशनगंज :दीपावली त्यौहार को लेकर तैयारी हुई शुरू ,मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग

    किशनगंज /चंदन मंडल

    दिवाली का त्यौहार हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है, फिर चाहे वो बड़ा हो या बच्चा। गरीब, अमीर व हर कोई इस त्यौहार को बड़ी ही धूम धाम से मनाता है।

    ये त्यौहार साल में एक बार आता है जो कि अक्टूबर या नवम्बर की महीना में होता है। दीवाली आते ही लोग अपने घर की साफ-सफाई करने लगते हैं। नए कपड़े पहनते है, मिठाई खाते हैं, दीप जलाते है, पटाखे जलाते हैं, लक्ष्मी-गणेश भगवान की पूजा करते हैं। 

    दिवाली के आते ही मन में एक तरह की खुशी की लहर दौड़ने लगती है। कुछ लोग तो दिवाली पर इतने फेस्टिव मूड में होते हैं कि सप्ताह भर पहले से काम-काज छोड़ देते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऑफिस में बैठे-बैठे ही छुट्टियों को प्लान करने लगते हैं। दुनिया में हमारा देश ही एक ऐसा देश है जहां पर सबसे ज्यादा  त्योहार बनाए जाते हैं। उक्त बातें भातगांव पंचायत के जनप्रतिनिधि बृजमोहन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने रविवार को न्यूज लेमनचूस से बातचीत में कहीं ।

    उन्होंने कहा दीपावली के अब गिने चुने हुए दिन रह गए हैं। लोग घरों की साफ-सफाई तथा रंग-रोगन का कार्य भी शुरु कर दिया है। इसकी खरीदारी के लिए रंग-पेंट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। बाजार में कपड़े, रेडीमेड, किराना सहित दवा दुकानदार खाली समय में अपने दुकान की साफ-सफाई कर रहे हैं, जबकि रात में रंग-रोगन का कार्य करते हैं। इससे उनका कार्य भी चलता रहता है। ऐसे में बाजार की रंग-रोगन दुकानों पर अच्छी खासी-भीड़ लगनी शुरू हो गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार अपनी दुकान के आगे बढ़ाकर रंग का सामान रख रहे हैं। जो ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। लोग अपने घरों को चकाचक करने में लगे हुए हैं। साथ ही उन्होंने उन्होंने लोगों से अपील की चाइनीज लाइट न लेकर मिट्टी के दीया से अपने – अपने घरों को सजाएं। इससे आपका भी घर में रोशनी होगा और उन गरीबों को भी घर रोशन होगा जो मिट्टी के दिये बनाकर बिक्री कर रहे हैं । अगर आपलोग मिट्टी के दीये खरीदींगे तो मिट्टी के दीये बेचने वाले उन गरीबों का घर भी रोशन होगा और वेलोग धूमधाम से दीवाली मना सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस साल दीवाली पर आपलोग अपने घरों को मिट्टी की दीये से ही रोशनी कर सजाएं। बताते चलें कि दिवाली या दीपावली भारत में मनाया जाने वाला एक प्राचीन पर्व है, जो कि हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इसके पीछे पौराणिक मान्यता यह है कि दीपावली के दिन हिन्दुओं के आराध्य अयोध्या के राजा भगवान श्री रामचन्द्रजी अपने 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। इससे पूरा अयोध्या अपने राजा के आगमन से हर्षित और उल्लसित था। अयोध्या के लोगों ने इसी खुशी में श्रीराम जी के स्वागत में घी के दीप जलाए। कार्तिक मास की काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों के उजाले से जगमगा उठी। 


    मान्यता है कि तब से आज तक भारत में हर वर्ष यह प्रकाश-पर्व दिवाली के रूप में हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। दीपावली का प्रकाश बुराई पर अच्छाई की जीत है। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है।

  • देश :लाखो दीपो से जगमगा उठी श्री राम नगरी ,सीएम आवास में भी योगी आदित्यनाथ ने किया दीप प्रज्ज्वलित

    भूमि पूजन से पूर्व जगमगाई अयोध्या नगरी

    उत्तर प्रदेश /डेस्क

    श्री राम मंदिर भूमि पूजन से पूर्व अयोध्या नगरी मैं आज दीपोत्सव मनाया गया ।

    बता दें के सरयू तट पर सवा लाख दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई गई और अयोध्या वाशियो ने खूब पटाखे फोड़े है ।अयोध्या नगरी पूरी तरह सज धज कर भूमि पूजन के लिए तैयार है और दृश्य देखते ही बन रहा है ।

    अयोध्या वाशियो में खुशी का ठिकाना नहीं है ।त्रेता युग में जब भगवान श्री राम 14 वर्षों का वनवास काट कर अयोध्या लौटे थे और यहां के वाशिंदों ने तब जैसे दीपावली मनाई थी उसी तरह का दृश्य आज हर जगह दिखाई दे रहा है ।मालूम हो कि भूमि पूजन में 15 घंटे से भी कम समय बचा है और उससे पूर्व हर स्थान पर दीप प्रज्ज्वलित कर लोग खुशियां मना रहे है

    बता दे की अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। अयोध्या धाम में 351000 दिए जलाए गए हैं।  जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि राम की पैड़ी समेत अयोध्या धाम के 50 स्थानों पर दिए जलाए गए। अयोध्या धाम के सभी मंदिरों में दिए जलाए गए हैं। 

    वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपने आवास पर दीप प्रज्ज्वलित कर फुलझड़ी जलाया है ।वहीं इस मौके पर कई अधिकारी भी मौजूद थे ।

    उत्तर प्रदेश के कानपुर ,प्रयागराज सहित सभी जिलों में आरएसएस,बीजेपी, वीएचपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ साथ नागरिकों ने पटाखे जला कर खुशी मनाई है ।