देश :सैनिकों के साथ पीएम ने मनाई दीपावली कहा आतंक के आकाओं को घर में घुस कर मारता है भारत

Written by

in

देश/डेस्क

पूरे देश में आज दीपावली का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है ।दीपावली पर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी है ।बही हर वर्ष की तरह इस साल भी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सैनिकों के साथ दीपावली मानने भारत पाकिस्तान सीमा के लोंगेवाला पोस्ट पहुंचे है ।जहा उन्होंने देश की सीमा पर तैनात वीर सपूतों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें मिठाईयां बांटी है।

इस मौके पर पीएम ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया ये जान रही है, समझ रही है कि ये देश अपने हितों से किसी भी कीमत पर रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है।भारत का ये रुतबा, ये कद आपकी शक्ति और आपके पराक्रम के ही कारण है। पीएम ने कहा आपने देश को सुरक्षित किया हुआ है इसीलिए आज भारत वैश्विक मंचों पर प्रखरता से अपनी बात रखता है ।

पीएम ने कहा कोरोना काल में वैक्सीन बनाने का प्रयास कर रहे वैज्ञानिकों के साथ ही मिसाइलें बनाने वाले वैज्ञानिकों ने देश का ध्यान खींचा है। इस दौरान निरंतर मिसाइलों के टेस्टिंग की खबरें आती रहीं। आप कल्पना कर सकते हैं कि बीते कुछ महीनों में ही देश की सामरिक ताकत कितनी ज्यादा बढ़ गई है ।

वहीं पीएम ने अपने दौरे के क्रम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित किया साथ ही संग्रहालय का भी भ्रमण कर एक एक चीज से रूबरू हुए ।पीएम ने राजस्थान जैसलमेर स्थित लोंगेवाला पोस्ट पर टैंक की सवारी भी कि और पड़ोसी पाकिस्तान और चीन को सख्त संदेश देने का काम किया है और कहा कि आतंक के आकाओं को भारत घर में घुस कर मारता है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *