बिहार :सेफ्टी और सिक्यूरिटी के मुद्दे पर मतदाता कर रहे है मतदान  


बिहार/संवादाता 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


बिहार विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 94 विधान सभा सीटों पर मतदान जारी है ।मालूम हो कि सुबह 11 बजे तक 9.14% मैदान हुए है ।मतदाताओं में जो उत्साह दिखना चाहिए वो उत्साह दूसरे चरण में नहीं दिख रहा है ।

बता दे कि इस चरण में शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा ,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ,तेज प्रताप यादव ,पुष्पम प्रिया चौधरी सहित कई नेता और मंत्रियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे ।

मालूम हो कि इस चरण में पटना ,भागलपुर,खगड़िया ,सीतामढ़ी ,मधुबनी ,शिवहर ,पूर्वी चंपारण ,पश्चिमी चंपारण ,मुजफ्फर पुर,गोपालगंज ,सिवान ,नालंदा ,वैशाली ,बेगूसराय में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनाव हो रहा है ।दूसरे चरण के इस चुनाव में सीआरपीएफ के जिम्मे चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था है ।

बता दे कि इस चुनाव में कुल 2 करोड़ 86 लाख 11 हजार,164 मतदाता है ।जिनमे 1 करोड़ 50 लाख 33 हजार 34 पुरुष वोटर एवं 1 करोड़ 35 लाख 16,271 महिला वोटर 41,362 मौजूद है जो कि 1463 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे ।मतदान केन्द्र पर मतदान करने पहुंचे मतदाताओं ने न्यूज लेमन चूस को बताया कि सेफ्टी और सिक्यूरिटी के मुद्दे पर वो मतदान करेंगे और ऐसे नेता को ही चुनना पसंद करेंगे जो विकास के साथ साथ हमारी सुरक्षा का भी ध्यान रखे ।