किशनगंज :बुधवार को सांसद मनोज तिवारी टेढ़ागाछ में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे चुनावी सभा ,तैयारी तेज

किशनगंज /विजय कुमार साह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टेढ़़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत ऐतिहासिक धरती बाबा बेणुगढ़ टीला स्थित एनडीए कार्यकर्ताओं के तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में 4-11-2020 को एनडीए उम्मीदवार लखनलाल पंडित के समर्थन में समय 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से मनोज तिवारी भाजपा सांसद व भुपेन्द्र यादव भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं ।

जिसकी तैयारी को लेकर आज से हेलीपेड व पंडाल लगाने का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है।यह जानकारी एनडीए उम्मीदवार लखनलाल पंडित व भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप,डाकटर दिलीप जयशवाल ,बंसत सिन्हा, गोतम गिरी,मुकेश सिंह, देवमोहन सिंह आदि लोगों ने दी