नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल की ओर से खोरीबाड़ी अंचल के बूथ संख्या 91 रुपनजोत में मंगलवार को देर रात एक योगदान समारोह का आयोजन किया गया। इस योगदान समारोह में 50 परिवारों ने बूथ संख्या 6 के शक्ति केंद्र प्रमुख पार्थ सरकार के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया।
इस संबंध में खोरीबाड़ी- बुढागंज मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर 50 परिवारों ने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा भाजपा में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी में उचित मान व मर्यादा मिलेगी।
आगे उन्होंने कहा की राज्य का विकास तभी संभव है, जब वहां स्थिर सरकार हो और वह उद्योगों को विकसित करने के लिए अग्रसर हो। भाजपा की सरकार ने राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। भाजपा सरकार के कारण देश के सभी राज्य काफी तेजी से विकसित हो रहे हैं।
इसके बावजूद विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा को बदनाम करने में जुटी हुई है। इस योगदान समारोह में केन्द्र समिति के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ , मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, महासचिव शक्तिजय बारोई , मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अरुण दास, बूथ अध्यक्ष सुशांत बर्मन व सदस्य लक्ष्मी सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।