देश : बीते 24 घंटो में 54 हजार से अधिक नए कोरोना के मरीज मिले 717 की हुई मौत

देश /डेस्क

पिछले 24 घंटे में COVID19 के 54,044 नए मामले आने के बाद मामलों की संख्या 76,51,108 पहुंच चुकी है ।वहीं बीते 24 घंटो में 717 लोगो की मौत हुई है ।जिसके बाद देश में मृतकों कि संख्या बढ़ कर 1,15,914 हो चुकी है ।

देश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या वर्तमान में 7,40,090 हैं वहीं बीते 24 घंटो में 61,775 लोग बीमारी से देश भर में ठीक हुए है ।मालूम हो कि 67,95,103 लोग बीमारी से ठीक हो गए है ।

कल (20 अक्टूबर) तक COVID19 के लिए कुल 9,72,00,379 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,83,608 सैंपल कल टेस्ट किए गए है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *