नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से बुधवार को कृषि बिल के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली खोरीबाड़ी अंतगर्त बतासी से शुरू होकर विभिन्न स्थानों का परिक्रमा कर खोरीबाड़ी पहुंच कर खत्म हुआ। इस रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया है की कृषि बिल के आने से किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलेगा।

अब किसी भी किसान को फसल का दाम न मिलने पर खुदकुशी नहीं करनी पड़ेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार के उक्त कृषि बिल से देश के किसानों को लाभ होगा। इस बिल के लागू होने से दलाल अब किसानों को धोखा नहीं दे पाएंगे। किसान अपनी उपज को सरकार को सीधे उचित मूल्य पर बेच सकेंगे।

इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस बिल के बारे में किसानों को गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता किसानों से मिलकर उन्हें इन बिलों के बारे में सही जानकारी देंगे। इस मौके पर नेशनल काउंसिल सदस्य गणेश चन्द्र देवनाथ , सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला के प्रवीण अग्रवाल , युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ, रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिध्दा , नंट्टू मंडल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।