बिहार :शराब के नशे में लाठी डंडे से पीट पीट कर पति ने की पत्नी की हत्या ,पुलिस ने हत्यारे पति को किया गिरफ्तार

कटिहार /रितेश रंजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत अंतर्गत अमोल गांव के हाथी टोला में एक 42 वर्षीय आदिवासी महिला की पति के द्वारा पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना की जानकारी मिलते ही फलका पुलिस सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का मुआयना करते हुए शराब के नशे में धुत पति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमोल गांव स्थित हाथी टोला में सोमवार की अहले सुबह आपसी विवाद को लेकर एक 42 वर्षीय महिला माको देवी को उनके पति के द्वारा शराब के नशे में धुत होकर पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है ।वहीं घटना के बाद गांव के लोग अपने घर बार छोड़कर फरार हो गए है।

घटना की सूचना मिलते ही फलका थाना के स० अ० नि० दयानंद पासवान सदल बल के साथ हाथी टोला गांव पहुंचकर सर्वप्रथम शराब के नशे में धुत पति बव्वा हांसदा को गिरफ्तार कर लिया तथा मृतिका के घर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में कर अंतपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेजने की तैयारी में जुट चुके थे।

विश्वस्त सूत्रों पर अगर यकीन करें तो हाथी टोला गांव में बृहद पैमाने पर शराब बनाने व बेचने का धंधा किया जाता है। माको देवी के यहां भी शराब बनाने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के कारण पति एवं ननंद के द्वारा माको देवी को शराब पिलाकर पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतिका के जेठानी मरांगमोय देवी ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह उनके देवर व देवरानी के द्वारा माको देवी के साथ मारपीट की जा रही थी।

एसडीपीओ श्री अमरकांत झा

मारपीट के दौरान ही माको देवी की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस को आगे बताया कि मृतिका माको देवी को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। दोनों पुत्र घर से बाहर अन्य राज्य में मजदूरी करने गए हुए हैं। फलका थाना अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने बताया कि मृतिका के गौतनी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं एसडीपीओ श्री अमरकांत झा ने बताया कि हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं पूरे मामले की जांच की जा रही है ।