बिहार :मुश्किल में लालू के लाल

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

बिहार विधान सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है ।लेकिन चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों की मुश्किल बढ़ चुकी है ।दरअसल मामला पूर्णिया में रविवार को हुए राजद के पूर्व प्रदेश सचिव शक्ति मल्लिक की मौत से जुड़ा हुआ है ।मालूम हो कि मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने तेज प्रताप यादव ,तेजस्वी यादव सहित 6 लोगो पर एफआईआर दर्ज करवाया है ।

गौरतलब हो कि शक्ति मल्लिक ने पूर्व में ही वीडियो जारी कर अपने हत्या कि आशंका जताई थी और कहा था कि जब वो तेजस्वी यादव के पास टिकट मांगने गए थे तो तेजस्वी यादव ने ना सिर्फ 50 लाख रुपए की मांग की थी बल्कि जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर अपमानित करने का भी काम किया था ।शक्ति मल्लिक रानीगंज विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लडने कि तैयारी कर रहे थे ।लेकिन उससे पहले ही गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई ।

जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम

पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आज फोरेंसिक विभाग की टीम जांच के लिए भी पहुंची है ।पूर्णिया के एसपी विशाल शर्मा ने मीडिया को बताया कि मामला दर्ज किया गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है ।श्री शर्मा ने बताया कि तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव से भी मामले में वायरल वीडियो के आधार पर पूछताछ कि जाएगी ।

शक्ति मल्लिक की इस तरह हुई हत्या के बाद सूबे का सियासी पारा बढ़ चुका है ।ऐसे में जाच के दायरे में कौन कौन आता है वो तो पुलिस अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा लेकिन चारा घोटाले में जेल में बंद लालू यादव के दोनों बेटों की मुश्किल फिलहाल बढ़ चुकी है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *