राशिफल :25 जून 2021,शुक्रवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

शुक्रवार,25 जून,2021,तिथि :प्रतिपदा ,विक्रम संवत 2078…पूरा पंचांग देखने के लिए आज का विस्तृत पंचांग जरूर देखे

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष- आज बिजनेस को लेकर विशेष लाभ हो सकता है। चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्यवृद्धिकारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व लाल रंग शुभ है।



वृष- गुरु के दशम व चन्द्रमा के अष्टम गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।


मिथुन- प्रातःकाल 06:41 के बाद आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कुंभ राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है।


कर्क- चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य सुख में कमी दे सकते हैं। मकर व कन्या राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।









सिंह- व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा का पंचम गोचर संतान को उन्नति देगी।


कन्या- रुका धन प्राप्त होगा। धनु का चन्द्रमा का इस राशि पर चतुर्थ गोचर व शनि का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।


तुला- आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में शुक्र व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।


वृश्चिक- जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।


धनु- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।






मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के द्वादश गोचर से धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है।


कुंभ- आज धनु में चन्द्रमा व गुरु कुंभ में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है । आसमानी व नीला रंग शुभ है।


मीन- चन्द्रमा का दशम अर्थात कर्म स्थान में गोचर शुभ है। व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *