बिहार /मुजफ्फरपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने सिलेंडर बम विस्फोट कर घर वालो को जान से मारने की धमकी दी है ।विस्फोट इतना जोरदार था कि आस पास की दीवारों में भी दरार आ गया है ।जानकारी के मुताबिक एसकेएमसीएच कर्मी के घर पर अपराधियों ने सिलेंडर बम से हमला किया है.घटना मुजफ्फरपुर सदर थाना इलाके के सर गणेश दत्त नगर की है. जहा रोड नंबर 4 में तपेश्वर सिंह के मकान पर अपराधियों ने सिलेंडर बम से हमला किया है. इस हमले के बाद अपराधियों ने यहां एक पर्चा भी छोड़ा है.

उक्त पर्चे में गृहस्वामी तपेश्वर सिंह के पोते कन्हैया कुमार के नाम का है जो कि देहरादून में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है.पर्चे में लिखा है कि कन्हैया कुमार अगर तुम मुजफ्फरपुर आए तो तुम्हारे चीथड़े उड़ा दिए जाएंगे ।घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और मोहल्ले वासी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है ।पूरे मामले के पीछे क्या कारण है उसका अभी खुलासा नहीं हो सका है ।स्थानीय रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना करीब दो बजे रात की है और विस्फोट से सभी लोगो की नींद खुल गई साथ ही उन्होने बताया कि उक्त घर के मकान मालिक अभी यहां नहीं रहते सर्फ किरायेदार है और सभी लोग दहशत में हैं ।