भारत : कोरोना के 84 हजार 332 नए मरीज मिले,4002 की हुई मौत

दिल्ली :देश में आज 70 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.39% है । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को बताया गया कि देश में COVID19 के 84,332 नए मरीज मिले है जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,93,59,155 पहुंच चुकी है। व 4,002 लोगो की मौत बीते 24 घंटो में हुई है। महामारी से मरने वालो की संख्या  3,67,081 हो गई है।बीते 24 घंटो में 1,21,311 लोगो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!






जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,79,11,384 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,80,690 है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया किदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,33,763 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,96,00,304 हुआ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :