भारत : कोरोना के 51 हजार नए मरीज मिले,1329 की हुईं मौत

दिल्ली :स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को बताया गया कि बीते 24 घंटों में COVID19 के 51,667 नए मरीज मिले है ।जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,01,34,445 पहुंच चुकी है। वहीं 1,329 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,93,310 हो गई है। मालूम हो कि बीते 24 घंटो में 64,527 लोगो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इन नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,91,28,267 हो गई है।






वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,12,868 है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हो गया है ।आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं ।






देश की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *