भारत : कोरोना के 50 हजार नए मरीज मिले,1258 की हुईं मौत

दिल्ली :स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में COVID19 के 50,040 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,02,33,183 पहुंच चुकी है। वहीं 1,258 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,95,751 हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं बीते 24 घंटो में 57,944 लोग ठीक हुए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,92,51,029 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,86,403 है।






मालूम हो कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 64,25,893 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,17,60,077 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.94% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.75% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.82% है ।






देश की अन्य खबरें पढ़े :