बिहार :संघ दुनिया को एक सूत्र में बांधने की क्षमता रखता है -श्री मोहन भागवत

बिहार /मुजफ्फरपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा संघ दुनिया को एक सूत्र में बांधने की क्षमता रखता है क्योंकि इसके हर स्वयंसेवक के अंदर एक देश बसता है। श्री भागवत ने कहा कि  सुंदर और समृद्ध समाज का निर्माण ही संघ की मुख्य अवधारणा है।उन्होने कहा संघ दुनिया को एक सूत्र में बांधने की क्षमता रखता है क्योंकि इसके हर स्वयंसेवक के अंदर एक देश बसता है।साथ ही कहा कि संघ पूरी दुनिया की भलाई के लिए सोचता है।






श्री भागवत ने उक्त बातें आज संस्कृति उत्थान समिति  द्वारा निर्मित ‘मधुकर निकेतन’ का लोकार्पण करने के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही साथ ही कहा कि  धर्म महज पूजा नहीं है। इसे पूजा से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। यह समाज को जोड़ने की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि दूसरों को खुश करने और देखने का माध्यम है। स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति समपर्ण ही संगठन की ताकत है। श्री भागवत ने  संघ के उद्देश्यों और इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी और उनके कार्यों का भी विस्तार से उल्लेख किया। नए भवन की ओर इंगित करते हुए कहा कि यह बस जरूरतों का पूरा करने के लिए है। समाज को आपके अंदर की भव्यता और सुविचार ही ग्राह्य होगा।

कार्यक्रम में मौजूद बिहार के उप मुख्य मंत्री ,स्वास्थ मंत्री एवं अन्य नेता गण






आपके कार्यों की पवित्रता ही आपको विस्तार देगी।बता दे की आज सुबह श्री भागवत औराई के खेतल गांव में गोपाल शाही का जैविक उद्यान देखने भी गए। यहां पर किसानों को भी संबोधित किया। चारों ओर लहलहाती फसलें और सरसराती सड़कें देख श्री भागवत ने कहा कि देश की खुशहाली इसी में निहित है। किसानों की समृद्धि देश के लिए सर्वोपरि है। इन्हीं गांवों और खेतों के रास्ते देश की समृद्धि गुजरती है। असली भारत यही किसान हैं। इस सच्चाई को हम सबको कबूल करना होगा।






मौके पर वे राजा जनक और मां जानकी की मिथिला पेंटिंग भेंट में पाकर भावुक हो गये। मालूम हो कि  कार्यक्रम का संचालन संस्कृति उत्थान समिति के कोषाघ्यक्ष चन्द्रमोहन खन्ना और स्वागत भाषण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष  गौरी शंकर प्रसाद ने किया। इस मौके पर क्षेत्र संघचालक सिद्धीनाथ सिंह, प्रांत संघचालक विजय जायसवाल, क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, तारा किशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय, बीजेपी नेता शिव नारायण प्रसाद  सहित बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायक और संघ के वरीय पदाधिकारी एवं स्वयं सेवक मौजूद थे।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *