देश :प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महाराजा सुहेलदेव स्मारक और चित्तौरा झील के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे

Written by

in

देश /डेस्क

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 16 फरवरी 2021 को प्रात: 11:00 बजे महाराजा सुहेलदेव स्मारक और चित्तौरा झील के विकास कार्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखेंगे। यह कार्यक्रम महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आयोजित किया जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।







 प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि  इस पूरी परियोजना में महाराजा सुहेलदेव की एक अश्‍वरोही प्रतिमा की स्थापना करना और कैफेटेरिया, गेस्ट हाउस तथा बच्चों के पार्क जैसी विभिन्न पर्यटक सुविधाओं का विकास करना शामिल है।


मालूम हो कि महाराजा सुहेलदेव का देश के लिए समर्पण और सेवा सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। इस स्मारक स्थल के विकास से देश महाराजा सुहेलदेव की वीर गाथाओं से बेहतर ढंग से परिचित हो जाएगा। इन विकास कार्यों से इस स्‍थल की पर्यटक क्षमताओं में बढोतरी होगी।’






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *