बिहार : राहुल गांधी की सभा को लेकर डीएम व एसपी ने सभा स्थल पहुंच कर लिया सुरक्षा का जायजा

किशनगंज /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंगलवार को कांग्रेस सांसद सह पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुचेंगे ।मालूम हो कि श्री गांधी शहर के ऐतिहासिक रूईधासा मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे ।राहुल गांधी की सभा को लेकर रूईधासा मैदान में जोर शोर से तैयारी की जा रही है ।वहीं आज डीएम डॉ आदित्य प्रकाश एवं एसपी कुमार आशीष ने भी सभा स्थल का जायजा लिया है ।

अधिकारियों ने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ।अधिकारियों ने कोरोना प्रोटोकॉल,सामाजिक दूरी महिलाओं के लिए अलग से बैरिकेटिंग ,धुल से निजात पाने के लिए पानी का छिड़काव, सभा मंच की मजबूती आदि व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी को निर्देश दिया गया कि सभा के निमित्त इसे सुनिश्चित कराए।


उल्लेखनीय है कि दिनांक 03 नवंबर को राहुल गांधी की चुनाव प्रचार संबंधी सभा प्रस्तावित है।वहीं निरीक्षण के बाद डीएम ,एसपी के द्वारा सीआरपीएफ के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा गया।