बिहार :बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बायसी का दौरा कर पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता ,प्रशासन से अविलंब दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की

किशनगंज /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीजेपी और विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय अधिकारियों को घटना क्रम की दी गई जानकारी -गणेश झा

पूर्णिया जिले के बाइसी के सोतीभाग मौजा अन्तर्गत महादलित टोला में 19 मई की रात एक समुदाय द्वारा महादलित बस्ती के घरों को आग लगाने सहित हत्या के मामले को लेकर बीजेपी , आरएसएस ,विहिप कार्यकर्ताओं में आक्रोश है ।घटना के बाद आज किशनगंज बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश झा ने गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान किया है ।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने गांव का दौरा करने के बाद बताया की 19 मई की रात महादलित टोला में आग लगा दिया गया और परिवार वालो को बेहरहमी से मारा गया,महिलाओं के साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास किया गया जो कि एक जघन्य अपराध है ।






श्री झा ने कहा कि इस घटना में पूर्व होमगार्ड नेवा लाल राय की मौत और गई वही कई लोग घायल है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही आज में यहां आया हूं और पीड़ित परिवार वालो से मिल कर उन तक कुछ आर्थिक सहायता पहुचाई गई है साथ ही प्रदेश के पदाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी हो । श्री झा ने कहा विश्व हिंदू परिषद के भी केंद्रीय अधिकारियों को इस घटना की जानकारी प्रदान की है।






श्री झा ने बताया कि इस गाँव मे पूर्व में भी 2015 में इस तरह की घटना हो चुकी है और 1 माह पूर्व भी घटना हुई थी जिसका प्रशासन को लिखित दिया गया था इस घटना के पीछे पूरी तरह से प्रशासन की ढिलाई मुख्य कारण है,बिहार सरकार से अनुरोध है कि यहां एक स्थायी पुलिस चौकी बनाई जाए जिससे आगे इस तरह की घटना ना हो ।श्री झा ने बताया स्थानीय AIMIM के विधायक होने के कारण हिन्दू समाज कहीं न कही भयभीत है साथ ही कहा बायसी में हिन्दुओ की आबादी 2011 के जनगणना के अनुसार मात्र 22 प्रतिशत है और विधायक विशेष वर्ग को कानूनी मदद करते है जिससे इस प्रकार की घटना अंजाम देने में वैसे लोग सफल होते है और कानून व्यवस्था को भंग करते है ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :