देश : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर मुकदमा दर्ज करने के लिए बीजेपी नेताओं ने दिया आवेदन, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कमलनाथ देश का मनोबल तोड़ने का कर रहे हैं काम, क्या सोनिया गांधी अपने नेता पर कारवाई करेगी

Written by

in

मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के खिलाफ भोपाल में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने केस दर्ज कराने के लिए ज्ञापन दिया है। भोपाल के एएसपी ने बताया, “थाना प्रभारी अपराध शाखा को ज्ञापन दिया गया है, सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”मालूम हो कि सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री का एक वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेता आक्रोशित है उनपर करवाई की मांग कर रहे है।






बता दे की वायरल वीडियो में पूर्व सीएम कमलनाथ कोरोना महामारी को इंडियन कोरोना कह कर प्रचारित करने की सलाह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हुए दिखे थे । साथ ही उन्होने कहा था कि ये आग लगाने का समय है आग लगाओ ।पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी निशाना साधा है ।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देश का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं।






उन्होने कहा मेरा भारत कोविड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना और इंडियन कोरोना वाला बयान देना क्या कांग्रेस, कमलनाथ और सोनिया गांधी को शोभा देता है?  उन्होंने कहा कि महासंकट की इस घड़ी में कमलनाथ, आप घटिया राजनीति कर रहे हैं ।श्री चौहान ने कहा कि क्या आपके इस बयान से दूसरे देश में रहने वाले भारतीयों का मनोबल कम नहीं होगा? क्या देश के सम्मान पर चोट नहीं पहुंचेगी? क्या यह बयान राष्ट्र द्रोह जैसा नहीं है?उन्होने कहा  सोनिया गांधी से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे बयान देने वाले नेता पर कोई कार्रवाई करेंगी ।






आज की अन्य खबरें पढ़े

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *