किशनगंज / अनिर्वाण दास
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वैशाली के देसरी थाना अंतर्गत चांदपुर ओपी के रसूलपुर हबीब गांव निवासी गुलनाज को जलाकर मार डालने का मामला अब राजनैतिक रूप ले चुका है और गुलनाज के नाम पर बैठे बिठाए विपक्ष को एक मुद्दा मिल चुका है ।
मालूम हो कि जोकीहाट विधायक शाहनवाज़ आलम गुलनाज के परिजनों से मुलाकात करने हेतु वैशाली के लिए रवाना हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जोकीहाट विधायक के अलावा AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरूल ईमान के नेतृत्व में कोचाधामन विधायक इजहार अस्फी, बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी व बैसी विधायक सैयद रूकुनूउद्दीन यानि एआईएमआईएम के पांचों विधायक गुलनाज के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त करेंगे।
बीते दिनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री ईमान ने कहा था कि गुलनाज को इंसाफ़ दिलाने को लेकर यदि महाआंदोलन की आवश्यकता पड़ी तो हम सभी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गुलनाज के परिवार को अधिक से अधिक मुआवजा राशि मिले, इसके लिए हमलोग हर मंच से आवाज़ बुलंद करेंगे।
गौरतलब हो कि बीते दिनों गुलनाज की हत्या गांव के ही युवकों के द्वारा कर दी गई थी ।जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक अन्य आरोपी ने आत्म समर्पण किया है ।इससे पूर्व जदयू के भी पूर्व विधायक मुजाहिद आलम और नौशाद आलम ने गुलनाज के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया था और अब एआईएमआईएम के विधायक पहुंच रहे है ।