देश :एक करोड़ के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या ,24 घंटे में 501 की मौत

देश/डेस्क

देश में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 45,209 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 90,95,806 पहुंच चुकी है। वहीं 501 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,33,227 हुई।

वर्तमान में सक्रिय मामले 4,40,962 हैं।मालूम हो कि 43,493 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं ,अभी तक 85,21,617 लोग ठीक हो चुके है ।

आईसीएमआर द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार (21 नवंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13,17,33,134 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,75,326 सैंपल कल टेस्ट किए गए है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *