कटिहार/रितेश रंजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत जागो जनता पार्टी द्वारा कटिहार के इंद्रपुरी स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रणव कुमार को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मनीष कुमार दास को बिहार प्रदेश महासचिव और सुजीत चौधरी को जिला नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है ।

इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह ने कहा कि इन लोगों को पार्टी में जिम्मेदारी सुनिश्चित करने से पार्टी का संगठनात्मक विस्तार एवं पार्टी की विचारधारा जन जन तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा की एक राष्ट्र एक नीति एक अधिकार हमारे पार्टी का मंत्र है।
उन्होंने कहा कि देश में क्षेत्रवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद को अन्य पार्टियां बढ़ावा देती रही है। जबकि भारत जागो जनता पार्टी मानवता के लिए समर्पित पार्टी है। जहां ऊंच-नीच का निषेध है।श्री सिंह ने इस समय चुनाव करवाए जाने का विरोध किया है और उनका कहना है कि बाढ़ और कोरोना का प्रकोप सभी जिलों में लोगो को परेशान कर रहा है ऐसे में चुनाव करवाना उचित नहीं है ।