देश :बीते 24 घंटे में 77 हजार से अधिक कोरोना के मरीज मिले ,बीमारी से अभी तक 61 हजार से अधिक की मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश में जैसे जैसे जांच का दायरा बढ़ रहा है वैसे वैसे मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है ।मालूम हो किबीते 24 घंटो में देश के अलग अलग हिस्सों में कोरोनाके 77 हजार से अधिक मरीज मिले है ।

मालूम हो कि भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 77,266 नए मामले सामने आए हैं और 1,057 मौतें हुई हैं। जिसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 33,87,501 हो गई है जिसमें  7,42,023 सक्रिय मामले है और 25,83,948 ठीक हो चुके हैं ।बीमारी से मृतकों कि संख्या बढ़ कर 61,529 पहुंच चुकी है ।

आईसीएमआर के मुताबिक 27 अगस्त तक टेस्ट किए गए सैंपल की कुल संख्या 3,94,77,848 है, जिसमें 9,01,338 सैंपल का टेस्ट कल किया गया है