बंगाल : रानीगंज-बिन्नाबाड़ी भाजपा की ओर से चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं । बावजूद वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण ने ग्रामीण इलाकों की ओर भी तेज़ी से अपना पैर पसार चुका है। इसी को देखते हुए ग्रामीण इलाके में कोरोना की दूसरी लहर और बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को भाजपा रानीगंज-बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से इलाके में सैनिटाइज किया गया। इस संबंध में रानीगंज-बिन्नाबाड़ी के महिला मोर्चा के अध्यक्ष मनीषा सरकार ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों सहित राज्य में भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।






जिससे पूरे उत्तरबंगाल सहित खोरीबाड़ी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र भी अछूता नहीं है। आज खोरीबाड़ी के हर इलाके में कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं। इसको देखते हुए कोरोना पर रोकथाम के लिए हमलोगों ने ग्रामीण इलाकों के विभिन्न स्थानों में दवाइयों का छिड़काव कर सैनिटाइज किया । ताकि कोरोना और लोगों को संक्रमित ना करें और लोगों को इस संक्रमण से बचाया जा सकें। साथ ही लोगों को साफ सफाई रखने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम भी किया गया। इस दिन मनीषा सरकार के अलावा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव मरीनमय राय , पलाश अधिकारी सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *